आज का युग कम्प्यूटर का युग है! आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कम्प्यूटर का समावेश है! वृहत पैमाने पर गणना करने वाले इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र को संगणक अथवा कम्प्यूटर कहते हैं,अर्थात कम्प्यूटर वह युक्ति है जिसके द्वारा स्वचालित रुप से विविध प्रकार के आंकड़ों को संसाधित एवं संचयित किया जाता है! वर्तमान स्वरुप का पहला कम्प्यूटर मार्क-1 था, जो 1937 ई० में बना था!
कम्प्यूटर के कार्य:- कम्प्यूटर के प्रमुख तकनीकी कार्य चार प्रकार के होते हैं--
(1) आंकड़ों का संकलन या निवेशन,
(2) आंकड़ों का संचयन,
(3) आंकड़ों का संसाधन और
(4) आंकड़ों का प्राप्त जानकारी या निर्गमन या पुननिर्गमन!
आंकड़े लिखित, मुद्रित, श्रव्य, दृश्य रेखांकित यांत्रिक चेष्टाओं के रूप में हो सकते हैं!
हार्डवेयर(Hardware) :-कम्प्यूटर और उससे संलग्न सभी यंत्रो और उपकरणों को हार्डवेयर कहा जाता है! इसके अन्तर्गत केन्द्रीय संसाधन एकक , आंतरिक स्मृति , बाह्य स्मृति , निवेश एवं निर्गम एकक आदि आते है !
साफ्टवेयर (Software) :- कम्प्यूटर के संचालन के लिए निर्मित प्रोग्रामों को साॅफ्टवेयर कहा जाता हैं !

एक टिप्पणी भेजें
What can i help you